वीरपुर में महिनाथ स्थान ठाकुरबाड़ी में विष्णु महायज्ञ आज से, 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

वीरपुर महिनाथ स्थान ठाकुरबाड़ी वीरपुर में मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ को लेकर सोमवार को 101 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।उक्त कलश यात्रा का शुभारंभ बरैपुरा स्थित काली मंदिर से प्रारंभ होकर बरैपुरा व हरिहरपुर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कर खत्म किया गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान अयोध्याधाम से पहुंचे कथावाचक श्री गुरुणेश जी महाराज व काशी से पहुंचे आचार्य श्री अमरेश जी महाराज के नेतृत्व में काली मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हुए गाजे-बाजे व दो-दो रथ के साथ कलश यात्रा निकाली गई,जो देखते ही श्रद्धालुओं का मन मोह रहा था।

वीरपुर में महिनाथ स्थान ठाकुरबाड़ी में विष्णु महायज्ञ आज से, 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा 2इतना ही नहीं कड़ी धूप के बाद भी श्रद्धालुओं का आस्था भगवान के प्रति समर्पित देखी गई।इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे।इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य व सरपंच दयानंद झा,पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह,पंडित राजगुरु,सुशील कुमार,रितेश  कुमार,श्याम नंदन झा आदि ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से 9 से 15 जून तक प्रात: काल साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक यज्ञ पूजन व शाम सात बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा होगी।उक्त धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

वीरपुर में महिनाथ स्थान ठाकुरबाड़ी में विष्णु महायज्ञ आज से, 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा 3इस दौरान आयोजन समितियों ने यज्ञ स्थल पर भव्य पूजा पंडाल,जगह-जगह तोरणद्वार व भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान यहां पहली बार हो रहा है।धार्मिक अनुष्ठान होने से क्षेत्र में सुख,शांति व समृद्धि की कामना की जाती है।मौके पर विनोद कुमार राय,कुलजीत कुमार,विमल राय सहित सैकड़ों महिला-पुरूष श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This Article