राजगीर के जू सफारी ऑडिटोरियम में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियश ऑफ़ इंडिया (API) के द्वारा पारस्परिक चर्चा सत्र का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि  राजगीर पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि राजगीर में डायनासोर पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

मंत्री डॉ सुनील कुमार आज नालंदा के राजगीर स्थित जू सफारी के सभागार में देश भर के आए चिकित्सकों  को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर आयोजित संवाद के बाद पत्रकारों से कहा कि विदेशी सैलानी सर्वाधिक बिहार के राजगीर और बोधगया आते हैं।

राजगीर के जू सफारी ऑडिटोरियम में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियश ऑफ़ इंडिया (API) के द्वारा पारस्परिक चर्चा सत्र का किया गया आयोजन 2उन्होंने कहा कि बिहार में इको टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में तेज गति से प्रगति किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए केंद्र एवं बिहार सरकार कार्य कर रही है साथ ही आम जनता को भी जागरूक होना होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article