जीपीडीपी को लेकर वीरपुर किसान भवन में द्वितीय ग्राम सभा आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सरकारी आदेशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को किसान भवन वीरपुर में मुखिया पुनम देवी की अध्यक्षता में वर्ष 24-25 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण को लेकर द्वितीय ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्राम सभा में पंचायत सचिव विश्व जीत कुमार के द्वारा पंचायत में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने।

- Sponsored Ads-

आवश्यक और आवश्यकता के अनुसार योजनाओं को चयन करने से संबंधीत जानकारी को विस्तार से बताया गया। ग्राम सभा में आवास योजना, मनरेगा, वृक्षारोपण,जल जीवन हरियाली,गली नली, पेंशन,रासन, विभिन्न वार्डों के बंद पड़े हर घर नल की जल योजनाएं। स्टेट टियूवेल, महिला उत्थान, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य विजली आदि के मुद्दे भी उठाए गए।

जीपीडीपी को लेकर वीरपुर किसान भवन में द्वितीय ग्राम सभा आयोजित 2मौके पर पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली,आवास सहायक पवन कुमार, लेखापाल भवानी कुमारी समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article