डीएनबी भारत डेस्क
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में वीरपुर प्रखंड से 22 बच्चों ने बाजी मारी है। इसमें पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर से 5,मध्य विद्यालय जगदर से 3,उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर से 3,उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली से 3,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्रा से 2,मध्य विद्यालय बरैपुरा, मध्य विद्यालय मुजफ्फरा,मध्य विद्यालय वीरपुर, मध्य विद्यालय मुजफ्फराडीह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी मुनीचक से 1-1 बच्चों ने सफलता हासिल की है।

मध्य विद्यालय बरैपुरा के छात्र आयुष कुमार ने कुल 180 में से 158 अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर 157 अंको के साथ वीरपुर हाई स्कूल की मिक्की कुमारी और 149 अंकों के साथ फजिलपुर स्कूल के मो एहसान तीसरे स्थान पर रहे हैं। 143 अंक लाकर वीरपुर हाई स्कूल के शिवम कुमार चौथे और जगदर स्कूल के प्रियांशु कुमार 142 अंक लाकर प्रखंड के 5 वें टॉपर बने। छात्रवृत्ति के लिए उत्तीर्ण होने वाले अन्य बच्चों में हाई स्कूल वीरपुर के तान्या कुमारी,माधव कुमार व मुस्कान कुमारी,जगदर के विवेक कुमार व अभिलाषा कुमारी,खरमौली स्कूल के अभिषेक राज,राजू कुमार व रिधि कुमारी,फजिलपुर की नजराना खातून व नीतू कुमारी शामिल हैं।
इसी तरह पर्रा स्कूल के आदित्य कुमार व अभिषेक कुमार,गेनहरपुर स्कूल के निरंजन कुमार,मुजफ्फरा के अक्षित कुमार,मुजफ्फरा डीह के आदित्य कुमार,पकड़ी मुनीचक के अमन कुमार और मध्य विद्यालय वीरपुर की पल्लवी भारती ने भी छात्रवृत्ति पाने की पात्रता हासिल कर ली है। इन बच्चों को 9 वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक एक हजार रुपए प्रति माह मेधा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस सफलता पर बीईओ राम उदय महतो,हाई स्कूल वीरपुर के एचएम नीरज कुमार,जगदर के एचएम सुकुमार साहनी,फजिलपुर के एचएम रंजन कुमार झा,पर्रा के एचएम मनोज कुमार झा,बरैपुरा के एचएम सुरेश शर्मा,वीरपुर के एचएम सुमन कुमार,गेनहरपुर के एचएम सहदेव किशोर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट