समस्तीपुर : जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के बीच आगे आए समाजसेवी राजू सहनी, अग्निपीड़ितों को दिया 6 महीने का राशन, कपड़े और नकद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी गरीबों के मसीहा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने अपने पंचायत भगवानपुर कमला वार्ड संख्या 9 में अग्निपीड़ित परिवार को 6 महीनों का राशन सामग्री, अंगवस्त्र, बर्तन,नगद एक एक हजार रुपए सहित अन्य घरेलू जरुरत के सामान उपलब्ध कराया है,

उन्होंने बताया कि बीते 7 जून को शिवचंद्र सहनी,नागदेव सहनी, वीरो सहनी, सुखलाल सहनी, भुखल सहनी,के घर बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक लग गयी थी,घर का सभी सामान जलकर राख हो गया,पीड़ित परिवार की हालत काफी दयनीय है, स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उक्त अग्निपीड़ित परिवार को राशन सामग्री, जैसे कि 5 पैकेट चावल,1 पैकेट आटा, दाल,तेल ,1 कुंटल आलू,प्याज, अंगवस्त्र, बर्तन सामग्री प्रदान किया गया, स्थानीय ग्रामीण व पीड़ित परिवार ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राजू सहनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सिर्फ 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवारों के लिए व्यापक स्तर पर राहत का इंतजाम करवाया,

समस्तीपुर : जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के बीच आगे आए समाजसेवी राजू सहनी, अग्निपीड़ितों को दिया 6 महीने का राशन, कपड़े और नकद 2वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा कोई राहत सामग्री नहीं दी गई, पीड़ित परिवार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में हमलोग खुले में रहने को मजबूर हैं, अभी तक सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं मिला है, आगे उन्होंने कहा कि राजू सहनी हमलोगों के लिए भगवान बनकर आगे आकर 6 महीने का राशन सामग्री उपलब्ध कराए हैं, जबकि राजू सहनी ना तो कोई जीते हुए जनप्रतिनिधि हैं,ना विधायक,ना सांसद हैं, फिर भी लगातार गरीबों को मदद कर रहे है, मौके पर सुखलाल सहनी,सीयाराम राय, सरोज शर्मा, विशुनी सहनी, जयराम सहनी, सकुंती देवी, बसंती देवी, अंजु देवी, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share This Article