डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 96/26 में नामजद आरोपी चंदौर गांव निवासी मोहम्मद मोख्तार आलम के पुत्र नवाब मियां उर्फ मोहम्मद शेखावत लंबे समय से फरार चल रहा था।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव चंदौर में ही छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट