भगवानपुर पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत बेगूसराय

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार एक आरोपी को ने किया गिरफ्तार इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 09/26 के नामजद आरोपी कविया गांव निवासी स्वर्गीय नवल कैब के पुत्र विजय कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तारी की कार्रवाई एएसआई अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय में प्रस्तुत कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी।

Share This Article