समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार में एक तरफ अपराध चरम पर है तो पुलिस भी अपनी नाकामी छुपाने के लिए कभी कभार अपराधियो पर गोली चलाकर यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि अब सम्राट सरकार है औऱ अपराध करने वालो पर पुलिस भी गोली चलाने से नही चुकेगी।

- Sponsored Ads-

ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती 2जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात उजियारपुर थाना इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।

समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती 3पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुद को घिरता देख प्रिंस कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली प्रिंस कुमार के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार जिले में लगातार हो रही लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। 

समस्तीपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती 4पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के बाद घायल अपराधी को पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article