बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बछवाड़ा -भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बछवाड़ा अंचल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ नंदकिशोर झा की शहादत दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम चमथा लक्ष्मणटोल स्थित शहीद कॉ.नंदकिशोर झा के स्मारक पर भाकपा जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया तपश्चात चमथा पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया

बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 2इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कॉ. नंदकिशोर झा की हत्या करने वाले एक ही विचारधारा के लोग हैं। जिस विचारधारा ने हमेशा से देश को विभिन्न जातियों में, विभिन्न संप्रदायों में बांटने का प्रयास किया है, जिस विचारधारा ने हमेशा गरीबों-पिछड़ों का शोषण किया है उसी आरएसएस के विचार को मानने वालों ने महात्मा गांधी और कॉ नंदकिशोर झा की हत्या की है।

बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 3आज देश के नागरिकों को इन्हें पहचानने की जरूरत है और देश सुरक्षा एवं शांति के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने और इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने की जरूरत है भाकपा अंचल मंत्री कॉ भूषण सिंह ने कहा कि आज जब हम कॉ नंदकिशोर झा को उनकी शहादत दिवस पर याद कर रहे हैं तब हम सभी लाल झंडे के सिपाही को यह संकल्प लेना चाहिए कि कॉ नंदकिशोर झा ने जिस तरह से जीवन पर्यंत सर्वहारा वर्ग के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ संघर्ष किया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया हमें भी उन्हीं के रास्ते पर चलकर संघर्ष को और तेज करना चाहिए।

बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 4इस कार्यक्रम को एआईएसएफ जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, जिला पार्षद वीना देवी, एआईवाईएफ अंचल सचिव रजनीश कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर मुखिया चमथा एक संजय दास, आलोक झा, भुवनेश्वरी कुमारी, शाखा मंत्री देवेंद्र महतो, सुधीर राय, अंकुश कुमार, गौतम सिंह, श्याम ठाकुर, सुरेंद्र राय, अंकित कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 5
शिवू राउत, सामाजिक कार्यकर्ता सह भाकपा नेता, चमथा 3, बछवाड़ा
बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 6
राकेश कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मुखिया – 2, बछवाड़ा
बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 7
जगदीश राय उर्फ मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि सह नेता, कांग्रेस, दादूपुर, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा - 1, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा – 1, बछवाड़ा
बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 8
धर्मेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, बछवाड़ा, बेगूसराय
बछवाड़ा में भाकपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कॉ. नंदकिशोर झा की मनाई शहादत दिवस 9
संजय सिंह, प्रधानाचार्य, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादूपुर, बछवाड़ा
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
Share This Article