पत्रकार सह महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला सचिव अभिषेक भारती के असामयिक निधन हो जाने के उपरांत शोक सभा का आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर, शहर के एलेक्सिया अस्पताल के प्रांगण में अवस्थित महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला कार्यालय सभागार में पत्रकार सह महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला सचिव अभिषेक भारती के असामयिक निधन हो जाने के उपरांत शोक सभा का आयोजन संघ के संरक्षक पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण की अध्यक्षता में किया गया.

- Sponsored Ads-

 इस अवसर पर संघ के संरक्षक पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा कि संघ के एक होनहार युवक आज हमारे बीच नहीं है. संघ के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान कभी भुलाया नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि मृतक अभिषेक के परिवार वालों के साथ संघ हमेशा साथ रहेगा. उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य ही है कि अपने समाज के पिछड़े हुए व्यक्तियों का सहयोग करना. 

पत्रकार सह महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला सचिव अभिषेक भारती के असामयिक निधन हो जाने के उपरांत शोक सभा का आयोजन 2वहीं एलेक्सिया अस्पताल के निदेशक डॉ0 धीरज शांडिल्य ने कहा कि अभिषेक जी काफी मिलनसार व संघ के प्रति वफादार सिपाही थे. संघ के निर्णय के साथ मैं साथ रहूंगा. वहीं उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक के चले जाने से संघ की रीढ़ की हड्डी टूट गई है. उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल है. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों का आंखें नम हो गई. कार्यक्रम के अंत में उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर सभा का समापन किया गया. 

पत्रकार सह महर्षि शांडिल्य वंशज के जिला सचिव अभिषेक भारती के असामयिक निधन हो जाने के उपरांत शोक सभा का आयोजन 3ऊक्त मौके पर व्यास नंदन सिंह, अर्जुन राय, मुकेश सिंह, पप्पू कुमार, ब्रजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, श्री निवास सिंह,  अमरेश राय, सुजीत कुमार, ज्ञान भारती, हरिशंकर चौधरी, राकेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, शिवाकांत सिंह, राजीब चौधरी, अशोक राय सहित दर्जनों शांडिल्य परिवार के लोग मौजूद थे.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article