खगड़िया: पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, दिवंगत अर्जुन पासवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शहरबन्नी स्थित मंत्री जी टोला में अपने पैतृक आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान का आगमन हुआ। यहाँ उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-

इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे और परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने बड़ी माँ राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर खगड़िया के  सांसद राजेश वर्मा  भी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्जुन पासवान जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

खगड़िया: पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, दिवंगत अर्जुन पासवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 2सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि श्रद्देय अर्जुन पासवान जी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। परिवार को सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

खगड़िया: पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, दिवंगत अर्जुन पासवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 3इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी जी, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य जी, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह जी, बख्तियारपुर के विधायक अरुण शाह जी, गरौली के विधायक विष्णुदेव पासवान  युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे  ,लोजपा प्रदेश सचिव सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जयसवाल ,खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष शाह , आईटी सेल जिलाध्यक्ष निशांत कुमार ,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धन पासवान , महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता शबनम , एससी एसटी के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान समेत कार्यकर्ता मौजूद हे .

Share This Article