बेगूसराय पुलिस गश्ती को चुनौती, तेयाय में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों और चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर का है, जहां बीती रात चोरों ने पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने नंद नारायण चौधरी के घर के मेन गेट का दरवाजा तोड़कर सोने के जेवरात, बर्तन, अनाज और कीमती कपड़ों समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

- Sponsored Ads-

पड़ोसियों ने दी गृहस्वामी को सूचना जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी नंद नारायण चौधरी सपरिवार घर से बाहर रहते हैं। मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने बड़े इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा, तो दंग रह गए। इसकी सूचना तुरंत गृहस्वामी और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय पुलिस गश्ती को चुनौती, तेयाय में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी 2पुलिसिया तंत्र पर उठ रहे सवाल गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में रघुनंदनपुर और राजौड़ा जैसे इलाकों में चोरी की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का खौफ समाप्त होने के कारण चोर अब सुरक्षित रिहायशी इलाकों को अपना सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

Share This Article