डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी बहियार स्थित राम चंद्र सिंह के पोखरा में शनिवार को एक युवक का तैरते हुए शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते सेकरों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए जमा हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार व पुलिस पदाधिकारी ऋषि केस भारत द्वाज दल वल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए।शव की पहचान सहुरी निवासी सह विकास शिल इन्सान पार्टी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी के साला बरहारा निवासी दशरथ सहनी के रूप में किया गया है।
समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कारणों का सही अस्पष्टता नहीं होने से पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दिया है। मौके पर ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धिरज कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा रिपोर्ट