बछवाड़ा में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल  

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को बछवाड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव वार्ड संख्या तीन निवासी श्याम किशोर प्रसाद के पुत्र विनय कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया।
बछवाड़ा में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल   2उक्त व्यक्ति रात्रि में शराब का सेवन कर नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया गया । नशे की हालत में उत्पात मचाने की सूचना पाकर बछवाड़ा पुलिस गस्ति दल नारेपुर पश्चिम गांव पहुंचकर उक्त व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को मेडिकल कराने के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article