नालंदा में कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,डीजे बजाने को लेकर हुई झड़प, झड़प में आठ लोग हुए जख्मी

DNB Bharat Desk

अस्थावां में कलश शोभायात्रा के दौरान डीजे घुमाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में गोलीबारी और तलवारबाजी शुरू हो गई। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी। चार लोग तलवारबाजी में घायल हो गए।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस संतर्क है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नालंदा में कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,डीजे बजाने को लेकर हुई झड़प, झड़प में आठ लोग हुए जख्मी 2थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्ष की ओर से लिखित आवेदन के आधार पर बीस नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

Share This Article