डीएनबी भारत डेस्क
लोहिया आश्रम समस्तीपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर फूल माला देकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि चंद्रशेखर एक निर्भीक एवं बेबाक वक्ता थे। जिनमें सच तो सच कहने की क्षमता थी। देश में युवा तुर्क के रुप में भी जाने जाते थे। चंद्रशेखर को उनके चाहने वाले उनको आजीवन अध्यक्ष जी कहकर पुकारते थे।

पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा उनका व्यवहार प्रेम और भाईचारा का रहता था। लोकसभा चुनाव 1996 में समस्तीपुर से समता पार्टी के उम्मीदवार तत्कालीन सांसद मंजय लाल के लिए चुनाव प्रचार करने चंद्रशेखर समस्तीपुर आये थे और आर.एस.बी. इंटर स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस सभा की अध्यक्षता समता पार्टी के जिला अध्यक्ष होंने के कारण मैंने किया था जो मेरे लिए यादगार पल रहा।

इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी, मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, प्रेम पासवान,दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, रंजीत कुमार फोजी, कौशल सिंह कुशवाहा, रजा अहमद,नीरज झा,रविन्द्र ठाकुर, तबरेज अंसारी, अभिषेक कुमार, छेदीलाल भरतीया, राजकुमार साह,शुभकांत ठाकुर सन्नी, सुजित कुमार उमेश कापर, रुपेश चौधरी, गौतम झा, सन्नी कुमार आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट