मृतक गोलू भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहूंनी गांव के परमानंद महतो का बड़ा पुत्र था
डीएनबी भारत डेस्क

विगत शुक्रवार को बरौनी बगराहा डीह पीपरा के बीच राष्ट्रीय उच्च पथ पर सड़क दूर्घटना में भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहुंनी गांव निवासी परमानंद महतो के लगभग 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौप दिया था।शव शुक्रवार की रात की अंतिम पहर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
उक्त संबंध में ग्रामीण सह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रंजन सिंह व पैक्स अध्यक्ष रमन सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मृतक गोलू कुमार की बहन निक्की कुमारी का ससुराल बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ में है, जहां निक्की कुमारी की सास का देहांत हो गया था,उसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोलू कुमार गुरुवार को गया था। शुक्रवार को वह अपनी बहन की ननद को मोटरसाइकिल से तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती गांव छोड़ कर वापस तिलरथ लौट रहा था तभी पीपरा के पास सामने से आ रही चार चक्का वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल गोलू कुमार को उठाकर लाईफ लाईन अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। उक्त घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार को शाम में मिली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक की मां ममता देवी व बहन निक्की कुमारी का रो रो कर हालत खराब हो गई है। शनिवार की सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गये। रंजन सिंह ने बताया कि परमानंद महतो को इसी कमाऊं पुत्र पर नाज़ था। बड़ा पुत्र रुपेश महतो पत्नी को लेकर प्रदेश में ही रहता है, दूसरा पुत्र मुकेश महतो भी प्रदेश में ही रहता है।
मृतक गोलू कुमार व उसका पिता परमानंद महतो पूना स्थित एक लोहा कम्पनी में काम करता था।वह पड़ोस में एक लग्न में शामिल होने के लिए विगत 7 मई को गेहुंनी आया था। मृतक पिता का बहुत की वफादार पुत्र था। उसके मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।वह व्यवहार कुशल युवक था।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट