नावकोठी में 11 हजार वोल्ट के पांच पोल तार पर चोरों ने किया हाथ साफ

DNB Bharat Desk

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत में चोरों ने चार मोटर पंप के साथ 11 हजार वोल्ट पावर के पाँच पोल के तीनों फेज का तार भी काटकर ले भागा।कनीय अभियंता विमल कुमार साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत गुरुवार की रात चोरों ने गौतम बोर्डिंग बेगमपुर से छतौना चौर जाने वाली सड़क तक 11हजार वोल्ट के तीनों फेज का तार काट कर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹35 हजार है।इससे बिजली विभाग को 35 हजार की क्षति हुई है।यह तार कृषि फीडर से काटा गया है।इससे संबंधित आवेदन नावकोठी थाना में दर्ज करने हेतु दिया गया है। वहीं जब तक तार नहीं लग जाता तब तक किसानों को कृषि कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Share This Article