दुग्ध समिति संचालक से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे रुपए

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक दुग्ध समिति संचालक से एक लाख तैंतीस हजार रुपए लूट लिए एवं फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के नाला रोड की है। पीड़ित की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना निवासी नंद कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि नंदकुमार परना दुग्ध समिति के सचिव हैं और आज किसानों का पैसा स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी उनकी बाइक में सट गए और जबरन डिक्की का ताला तोड़कर झोले में रखे रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी घंटो बीत जाने के बाद अब तक किसी भी प्रकार की सहायता नहीं की गई है।

 बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article