नालंदा: तूफानगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर भिड़े आर्मी जवान और जमीन माफिया, गोलीबारी से मची अफरातफरी

DNB Bharat Desk

भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के तूफानगंज गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष होने से टल गया। दरअसल भागनबीघा थाना क्षेत्र के तूफानगंज गांव में आर्मी के जवान और जमीन माफिया के बीच पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था। आज दोनों के बीच इसी जमीन में रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी हुई।

नालंदा: तूफानगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर भिड़े आर्मी जवान और जमीन माफिया, गोलीबारी से मची अफरातफरी 2कहासुनी देखते-देखते गोलीबारी में तब्दील हो गई,हालांकि समय पर भागनबीघा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एवं डीएसपी 2 घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया।

नालंदा: तूफानगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर भिड़े आर्मी जवान और जमीन माफिया, गोलीबारी से मची अफरातफरी 3पुलिस ने आसपास के खेतों में छापेमारी के दौरान तीन राइफल बरामद किया है। वही मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर मामले की जांच कर रही है। जप्त हथियार की भी जांच हो रही है। फिलहाल पुलिस गोलीबारी की घटना से इनकार कर रही है।

Share This Article