खगड़िया के उसरी चौक पर अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत,पुलिस ने दो अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल के उसरी चौक पर हथियार बंध अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को दिया गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान कामाख्या यादव यादव का 45 वर्षीय पुत्र बीर प्रकाश यादव के रूप में की गयी है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया के उसरी चौक पर अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत,पुलिस ने दो अपराधी गिरफ्तार 2घटना के बाद गोगरी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दो अपराधी को धर दबोचा। पुलिस प्रशासन पहुंचते ही एक अपराधी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे को भी काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया । बताते चले कि गोली मारने वाला एक अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। वही दूसरे की पहचान संतोष यादव पिता स्वर्गीय हिसाबी यादव अपराधी का उम्र  35 वर्षीय के रूप में पहचान हुई है।

खगड़िया के उसरी चौक पर अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत,पुलिस ने दो अपराधी गिरफ्तार 3वही खबर कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर भी जानलेवा हमला किया गया। जिसमे पत्रकार घायल हो गया।  इस मामला की जानकारी अनुमंडलीय पदाधिकारी रमेश कुमार को मिला तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे। घायल पत्रकार गोगरी जमालपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना घटित होने के बाद इलाके में काफी भयभीत का माहौल है। बताते चले की देर रात तक मृतक के परिजन ने अस्पताल में करीब सैकड़ो लोगों को लेकर जाम जाम कर दिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article