नालंदा में बकाया मांगना पड़ा महंगा, गोलीबारी, राहगीर को लगी गोली

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के नवाब टोली मोहल्ले में एक बुजुर्ग को अपना ही बकाया राशि मांगना महंगा पड़ गया। 4 लाख रुपया बकाया मांगने पर बदमाशों ने मोहम्मद हारुन के साथ मारपीट की तथा जान मारने के उद्देश्य से बदमाशों ने दो राउंड गोलीबारी भी की।

- Sponsored Ads-

गनीमत यह रही कि यह गोली नमाज पढ़ने जा रहे राहगीर के पैर में लग गई। मोहम्मद हारुन ने बताया कि रिजवी राजा और डंबू के ऊपर चार लाख बकाया था। उसी चार लाख बकाया राशि को लेकर पिछले छह माह से एमडी हारुन को टहलाया जा रहा था। आज इसी बकाया राशि को लेकर यह गोलीबारी और मारपीट का विवाद हुआ।

इस गोलीबारी और मारपीट की घटना में मोहम्मद हारुन और मोहम्मद मुस्लिम जख्मी हो गए। जिसे गंभीर हालत में मोहम्मद मुस्लिम को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गोलीबारी के दौरान एक गोली मोहम्मद मुस्लिम के पैर में लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article