नालंदा में महिला की निर्मम हत्या, ईंट-पत्थर से कुचलकर शव खेत में फेंका, अवैध प्रेम प्रसंग मे हत्या की आशंका, पुलिस जाँच मे जुटी

DNB Bharat Desk

नालंदा में एक महिला की ईंट-पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान भखरी गांव निवासी रूदल राम की पत्नी सीमा देवी (32) के तौर पर हुई है। खेत में शव मिला है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भखरी गांव की है।सीमा देवी अपने पति के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ी की दुकान चलाती थी।

- Sponsored Ads-

दो दिन पहले ही अपने बेटे के साथ दिल्ली से ससुराल आई थी। गांव में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई है। शव को बोरे में बंद कर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।मृतका के पिता चंद्रिका राम ने बताया कि हमें तो बस यही पता चला कि हमारी बेटी का मर्डर हो गया। गांव के ही नीरज, सोनू, बिंदु, चंदन और झुग्नी ने मिलकर हत्या की और शव को फेंक दिया। हमारी बेटी दामाद के साथ दिल्ली में रहती थी। दो दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। 

नालंदा में महिला की निर्मम हत्या, ईंट-पत्थर से कुचलकर शव खेत में फेंका, अवैध प्रेम प्रसंग मे हत्या की आशंका, पुलिस जाँच मे जुटी 2सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 15 जनवरी को शाम करीब सात बजे नूरसराय थाने को सूचना मिली थी। भखरी गांव में एक महिला की हत्या हुई है। परिवारजनों  ने हत्या कर लाश को छिपा दिया है। थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड की मदद से खोजबीन की। भखरी गांव के समीप खंधा में लाश मिली। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article