डीएस कॉलेज पहसारा के संस्थापक सदस्य प्रो. किशोर सिंह के निधन से शोक, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम निवासी 95 वर्षीय प्रो किशोर सिंह का निधन शुक्रवार की सुबह पैतृक आवास पर हो गया।वे डीएस काॅलेज पहसारा के संस्थापक  सदस्य व शासी निकाय के अध्यक्ष थे और वे भागलपुर विश्वविद्यालय अन्तर्गत खगड़िया जिला के केएमडी कॉलेज परबत्ता से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

- Sponsored Ads-

वे जिला जलेबार सेवा समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से संम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।

डीएस कॉलेज पहसारा के संस्थापक सदस्य प्रो. किशोर सिंह के निधन से शोक, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 2जलेबार सेवा समिति के सदस्य सुदर्शन सिंह,कमलाकांत सिंह,राम उमेश सिंह, यशवंत सिंह,चंद्रचूड सिंह,विजय सिंह आदि ने उनके आवास पर पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सामूहिक रूप से चादर समर्पित किया।

डीएस कॉलेज पहसारा के संस्थापक सदस्य प्रो. किशोर सिंह के निधन से शोक, गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 3वहीं प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी,जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिट्टू,मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह, रामाशीष सिंह,मणि सिंह,पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह,शिवम वत्स , राहुल भारती,चंदन कुमार,रामू,विभाकर सिंह,रणबीर कुमार, शिवेश रंजन,दीपक कुमार,वचन देव सिंह, लक्ष्मी सहनी,भगवान सिंह एवं प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article