डीएनबी भारत डेस्क
पिछले दिनों समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के निवासी सह राजद महासचिव रंजीत कुमार रंभू का निधन कैंसर से हो गया था l जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक कुमार मेहता आज उनके आवास पर पहुंचे एवं पीड़ित परिजनों से मिल कर ढाढस बंधाया l उन्होंने कहा कि रंभू जी के निधन से वे बेहद मर्माहत है l

उनके निधन से जिला राजद को अपूरणीय क्षति पहुंची है l रंभू जी बेहद मिलनसार तथा कर्मठ राजद नेता थे l दुख की इस घड़ी में पूरा राजद संगठन पीड़ित परिजनों के साथ बेहद मजबूती से खड़ा है l एक लोकप्रिय समाजसेवी एवं चर्चित राजद नेता के रूप में रंजीत कुमार रंभू सदैव याद आते रहेंगे l
मौके पर उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, उजियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष रामलौलिन राय, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, अधिवक्ता सह समाजसेवी मोo शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, राजद नेता विजेन्द्र राम, राजाराम महतो, समाजसेवी सुनील ठाकुर, ग्रामीण ठाकुर रामानुजम, राहुल कुमार सिंह आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट