ललित नारायण मिश्र की 50 वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल प्रतिमा पर अतिथियों ने किया माल्यार्पण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला प्रशासन के द्वारा भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 50 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में सिमरिया धाम स्थित उनकी समाधि स्थल पर शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश झा, राधा कुमारी, बमबम झा, रुपेश कुमार, गोपाल कुमार, ओभरसियर के साथ सर्वधर्म भजन गाया।

- Sponsored Ads-

ललित नारायण मिश्र की 50 वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल प्रतिमा पर अतिथियों ने किया माल्यार्पण 2इस अवसर पर ललित बाबू की आदमकद प्रतिमा पर एसपी मनीष , एडीएम सह राजस्व पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी मो शकील आलम, जिला कला सांस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बरौनी बीडीओ सह डिप्टी कलेक्टर मो फरीद अहमद, बरौनी सीओ सूरज कान्त, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर, बरौनी पीएचसी प्रभारी डा संतोष कुमार झा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार,

ललित नारायण मिश्र की 50 वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल प्रतिमा पर अतिथियों ने किया माल्यार्पण 3वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, जदयू नेता रामनारायण सिंह, महासचिव अरुण कुमार गांधी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुमार राजा, बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, रामजी झा,रोचकानंद, प्रधान लिपिक राजकुमार, बमबम कुमार, मो असमद, सुशील कुमार झा सहित सहित अन्य ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article