पंचतत्व में विलीन हो गए बलिदानी सुजीत, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव निवासी बलिदानी सुजीत मंगलवार की देर रात उत्तर वाहिनी पतित पावनी मोक्षदायिनी गंगा नदी तट सिमरिया घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। बलिदानी सुजीत के पुत्र किंशू कुमार ने मुखाग्नि दिया । वहीं पार्थिव शरीर को स्कॉट कर रहे सैन्य अधिकारी एवं सैन्य कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पंचतत्व में विलीन हो गए बलिदानी सुजीत, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 2साथ ही उनके सम्मान में सलामी दिया। मौके पर डा धर्मेन्द्र पटेल,ओबीसी मोर्चा महामंत्री मुकेश पटेल, डॉ संजय, अनिल राय डीलर, विक्की पटेल, सिद्धार्थ, उमाशंकर राय, रौशन कुमार ,गिरीश कुमार, शशि कुमार,   सौरभ,सरपंच ब्रजेश कुमार उर्फ भगत,राहुल राज, सत्यदेव राय, समस्त अमरपुर पंचायत वासी, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी सहित सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article