बिहार बंद पर मंत्री अशोक चौधरी बोले बिहार बंद पूरी तरह रहा असफल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अशोक चौधरी गलती नहीं थी फिर भी छात्रों के पीड़ा को देखते हुए दिया इस्तीफा, पीठ थपथपा रहा है विपक्ष
डीएनबी भारत डेस्क
इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वर्गीय राजीव रंजन की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर इस्लामपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई मंत्री, विधायक और सांसद पहुंचे और उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने भी स्वर्गीय राजीव रंजन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बिहार बंद को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार बंद पूरी तरह से असफल रहा। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की पीड़ा को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने स्वत इस्तीफा दिया है।
देशभर में हो रहे विरोध-प्रदर्शन को लेकर उन्हें पीड़ा थी, इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। अशोक चौधरी ने कहा कि अगर विपक्ष इसे अपनी जीत मान रहा है तो यह विपक्ष का खुद अपनी खुद मियाँ मिट्ठू बनने जैसा है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने चुप्पी साध ली।
उन्होंने कहा कि इस्लामपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजीव रंजन उनके लिए अभिभावक तुल्य थे और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
डीएनबी भारत डेस्क