बखरी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान हुआ नगर

DNB Bharat Desk

मंगलवार को बखरी प्रखंड में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तेल चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।तथा पुरे नगर का भ्रमण किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्यकान्त पासवान,बहुजन कल्याण समिति के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी,पूर्व मुखिया शिवनारायण राम, अंबेडकर फुले विचार मंच के कैलाश सदा, रामचरण महतो, बिहार अंबेडकर विद्यार्थी मंच के जिला संयोजक रंजीत अनाड़ी,सपा नेता मांगन सदा, अधिवक्ता गौरव कुमार,विद्यार्थी परिषद के राजेश अग्रवाल, मुरारी टिबरीबाल,प्रिंस सिंह,सुबोध राम,बिट्टू पासवान,भवेश पासवान और कपिल देव प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बखरी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान हुआ नगर 2इस दौरान पूरे क्षेत्र में.जय भीम. के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए समाज में समानता,शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Share This Article