स्मृतिशेष उमेश राय महंत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया नमन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। प्रखंड दुर्गा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे स्मृतिशेष उमेश राय महंत की श्रद्धांजलि सभा गुरुवार को दहिया गांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक व संगठनात्मक योगदान को याद किया।

सभा में तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह, बलराम प्रसाद सिंह, पूर्व राजद विधायक राजवंशी महतो, समाजसेवी अमलेश कुमार उर्फ चुन्नू, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश राय, समाजसेवी प्रवीण शेखर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्मृतिशेष उमेश राय महंत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया नमन 2पूर्व राजद विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि वे और उमेश राय महंत अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा से जुड़े थे, लेकिन दोनों के बीच गहरी मित्रता थी। उनका व्यवहार हमेशा लोगों को जोड़ने वाला रहा।बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि महंत जी स्पष्टवादी थे और बात सीधे कहते थे। पहली बार बछवाड़ा से चुनाव लड़ने के दौरान उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिला था, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते।

स्मृतिशेष उमेश राय महंत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया नमन 3केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उमेश राय महंत उनके लिए बड़े भाई समान थे और भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे। मैं यहां भाषण देने नहीं, अपने बड़े भाई को श्रद्धांजलि देने आया हूं।तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि महंत जी जनसंघ काल से संगठन के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता रहे। दहिया दुर्गा स्थान के महंत होने के साथ-साथ वे मेरे लिए अभिभावक तुल्य थे। उनका सरल, स्नेहिल व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

Share This Article