बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े का समापन, शहीद कॉमरेड भासो कुंवर समेत शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल नारेपुर के सभागार में शुक्रवार को शहीद पखवाड़े के अन्तिम दिन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी बछवाड़ा व मंसूरचक लोकल कमेटी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद सभा की अध्यक्षता कॉमरेड उमेश कुंवर कवि ने किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य सचिव मंडल सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज बिहार समेत पुरे देश में आरएसएस की फांसीवादी  विचारधारा के कारण आधी आबादी के महिलाओं पर हमला हो रहा है।

- Sponsored Ads-

उसके इज्जत के साथ खेल रही है, और हमलावर को सत्ता पक्ष के द्वारा संरक्षण देने का काम कर रही है। जो बहुत ही शर्मनाक है। देश की राजधानी में किसानो के द्वारा तेरह माह तक आंदोलन के दौरान केन्द्र सरकार ने किसानों को एमएसपी देने की बात कही। लेकिन तीन वर्ष के बाद भी पुरा नही किया। उन्होंने कहा कि देश व विदेश के कार्पोरेटरो को देश की सम्पत्ति लूटने की नियत से बनाये गये नये कानून में छुट दी जा रही है। जबकि देश के युवा, किसान,मजदुर, मंहगाई, बेरोजगारी कानुन व्यवस्था के गिरते स्तर से परेशान हैं।

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े का समापन, शहीद कॉमरेड भासो कुंवर समेत शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 2इसलिए शहीद के सपने को साकार करने के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। वही जिला सचिव कॉमरेड रत्नेश झा, जिला सचिव मंडल सदस्य सुर्यनारायण रजक, राम विलाश सिंह, अवध किशोर चौधरी, विश्वनाथ दास,नील कुमार सिंह, विद्यापति ठाकुर, संजीव चौधरी,जगदीश पोद्दार,अमित राम,राम पुकार राय,हरे राम राम ने संबोधित किया। वही सभी बछवाड़ा व मंसूरचक लोकल कमेटी सदस्य समेत पार्टी के वरीय पदाधिकारी ने नारेपुर हाई स्कूल से जुलुस निकालकर शहीद कॉमरेड भासो कुंवर के स्मारक झमटिया गांव पहुंचकर फुल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वही शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन झमटिया गांव स्थित शहीद स्मारक के समीप गंगा भासो नंदनी जन जागरण समिति के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े का समापन, शहीद कॉमरेड भासो कुंवर समेत शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 3श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद् सदस्य रामोद कुंवर ने कहा कि आज भ्रष्टाचारी भ्रष्ट्राचार के सवाल पर आगे बढ़ते जा रहै है। लेकिन इस सवाल पर बात करने वाला कोई नहीं है। आज दाखिल  खारिज के नाम पर लुट हो रहा है। एक दाखिल खारिज करने में पांच हजार से बीस हजार तक खुलेआम लिया जा रहा है। बिजली विभाग गलत तरीके के बिजली भेजकर फिर सुधार के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड कार्यालय हो या थाना हर विभाग में भ्रष्ट्राचार व्याप्त है। सभी विभाग दलाल के भरोसे चल रहा है। हमलोगों को वैसे दलाल से बचकर रहना होगा। पहले तो पदाधिकारी के द्वारा गलत करने या फिर किसी काम में राशि के मांग का नाम सुनते ही धरना प्रदर्शन या  विरोध किया जाता था। लेकिन आज भ्रष्टाचार का विरोध करने वाला कोई पार्टी नहीं बच गया है।

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े का समापन, शहीद कॉमरेड भासो कुंवर समेत शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 4हम सबको एक जुट होकर भ्रष्टाचार का विरोध करने की जरूरत है।  जिससे स्वच्छ समाज की स्थापना हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता उमेश सिंह ने किया।  वहीं मंच संचालन युवा नेता मोनाजीर हसन ने किया। कार्यक्रम के दौरान आदित्य नरायण चौधरी ने कहा कि बछवाड़ा हमेशा क्रांतिकारियों की धरती रही है, यहां दर्जनों साथी गरीब गुरबों के अधिकार के लिए शहीद हुए हैं।  आज उन्हीं शहीद साथी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है।  

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े का समापन, शहीद कॉमरेड भासो कुंवर समेत शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 5श्रद्धांजलि सभा के दौरान कॉमरेड रामानंद साह, शंकर सिंह, जानकी पासवान, अमित गौतम, संजय कुमार, रामानंद पंडित, शिवजी साह, ओम प्रकाश यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। मौके पर विट्टु कुमार सिंह,हरेराम कुंवर, जयप्रकाश शर्मा, शक्ति कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वही शहीद पखवाड़े को लेकर बछवाड़ा व मंसूरचक प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से सैकड़ो कार्यकर्ता बैंड बाजे और घोड़े पर सवार होकर जुलुस निकालकर शहीद पखवाडा में शामिल होकर शहीद कॉमरेड के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article