लोक जनशक्ति पार्टी के पुर्व अध्यक्ष सह जनवितरण प्रणाली विक्रेता का निधन से संध में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्य्क्ष सह जन वितरण प्रणाली के विक्रेता वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी नाथों महतो का देर रात निधन हो गया।

- Sponsored Ads-

वह करीब 60 वर्ष के थे।पीड़ित परिजनों ने बताया कि वे लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।,देर रात उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी,एक पुत्र व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के पुर्व अध्यक्ष सह जनवितरण प्रणाली विक्रेता का निधन से संध में शोक की लहर 2उनके निधन की सूचना पाकर पूर्व मुखिया डॉ राम सागर सिंह,राम कृपाल महतो,सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह,सुधेश कुमार,राजकुमार महतो,शिक्षक प्रमोद महतो सहित कई अन्य गण्यमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर जाकर सांत्वना देते हुए इस दुख की घरी में धैर्य से काम लेने और मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Share This Article