डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी| प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर निवासी भाजपा कार्यकर्ता 86 वर्षीय कपिल देव सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन का समाचार सुनकर लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मुखिया विजय पासवान,पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नंदन सिंह,गुलटेन सिंह,ललन गुप्ता, दिलीप सिंह,शंकर सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके बड़े पुत्र पंकज कुमार ने सिमरिया गंगा घाट पर मुखाग्नि दी।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्र की रिपोर्ट