नालंदा: सहकारिता के अग्रणी नेता एवं अस्थावां के पूर्व विधायक स्व अयोध्या प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धांजलि समारोह सह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में सहकारिता आंदोलन के अग्रणी नेता एवं अस्थावां के पूर्व विधायक स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: सहकारिता के अग्रणी नेता एवं अस्थावां के पूर्व विधायक स्व अयोध्या प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धांजलि समारोह सह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन 2उपस्थित लोगों ने स्व. अयोध्या प्रसाद के समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जेडीयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. अयोध्या प्रसाद ने अपने कार्यकाल में किसानों, मजदूरों एवं सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

नालंदा: सहकारिता के अग्रणी नेता एवं अस्थावां के पूर्व विधायक स्व अयोध्या प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धांजलि समारोह सह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन 3उन्हें पूरे नालंदा में सहकारिता का विस्तार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। अयोध्या बाबू ने आजीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाने का काम किया। वही इस मौके पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article