बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय में बाबा साहेब की जयंती पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण।
डीएनबी भारत डेस्क

भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके संकल्पों को पूरा करने तथा संविधान के मुख्य उद्देश्यों से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों तक संविधान का प्रकाश और प्रभाव से उन्हें लाभान्वित कराने के संकल्पों को दोहराया।
विदित हो कि बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा का स्थापना तत्कालीन प्रखण्ड प्रमुख बरौनी प्रखण्ड सह वर्तमान मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा वाई राम , तत्कालीन मुखिया हाजीपुर नवल किशोर सिंह सहित कई महत्वपूर्ण लोगों के अदम्य साहस और हौंसले के बल से किया गया था।
जिसे तब से निरन्तर रूप से उनके जंयती तथा पुण्य तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वहीं भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने किया। तथा संचालन राजद नेता रामानंदन यादव ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि समाज शिक्षित बने, संगठित रहें, ईमानदारी से संघर्ष करें और बाबा साहेब के सपनों को पूरा करें।वहीं सभी आगत अतिथियों ने डा भीमराव अम्बेडकर पार्क में पौधा रोपण किया।
वहीं माल्यार्पण करने वालों में मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, मुख्य पार्षद नगर परिषद बरौनी संजीव कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बरौनी सत्येन्द्र कुमार, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष जदयू रूपेश कुमार, मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, दलित प्रकोष्ठ प्रवीण कुमार, बीस सूत्री सदस्य सुरेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा,
अधिवक्ता अवधेश कुमार राय, सरपंच रामप्रकाश महतो, पूर्व मुखिया अजय कुमार, पूर्व मुखिया फुलेना राय,पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार, राजद नेता रामानंदन यादव, हरिनंदन कुमार, जदयू से अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार, विक्रम कुमार उर्फ शतीश, चन्दन कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार साह, विकास मित्र सनोज कुमार, प्रवीण कुमार, मो मुस्लिम, उत्तम ठाकुर, ओमप्रकाश गुप्ता, लोचन साह, प्रेम कुमार, प्रेमलता देवी, सोना देवी, रजनीश कुमार टोनी, जीविका दीदी समूह सहित अन्य शामिल हुए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट