तेघड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 18 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

DNB Bharat Desk

तेघड़ा दिव्यांशु एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट, तेघड़ा के तत्वावधान में St. Paul Public School, Teghra परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी रक्तवीरों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को ट्रस्ट की ओर से चादर एवं फलदार पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी रहा।

तेघड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 18 रक्तवीरों ने किया रक्तदान 2शिविर में विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, ट्रस्टी हरे राम राय एवं संजय राय, विद्यालय की प्राचार्या तनु सौरव, समन्वयक रामकुमार मिश्र सहित विद्यालय परिवार के रामपुनीत राय, राजेंद्र कुमार, सुधांशु वत्स एवं संजीव कुमार राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तेघड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 18 रक्तवीरों ने किया रक्तदान 3इस रक्तदान शिविर में Rotary Blood Bank, Begusarai के चिकित्सकों की टीम पूरे समय सजग एवं सक्रिय रही। उनके मार्गदर्शन में कुल 18 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में अविनाश कुमार, रूपेश कुमार, विपिन कुमार, वैभव कुमार सहित अन्य कई लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

तेघड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 18 रक्तवीरों ने किया रक्तदान 4कार्यक्रम को सफल बनाने में वत्स सेवा समिति के रजनीश कुमार एवं साहिल सांडिल सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

Share This Article