भगवानपुर में जीविका द्वारा आयोजित जॉब कैंप में 48 अभ्यर्थियों को किया गया चयन

DNB Bharat

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत स्थित भगवानपुर दुग्ध उत्पादक समिति के प्रांगण में तिलक जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत स्थित भगवानपुर दुग्ध उत्पादक समिति के प्रांगण में तिलक जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस कैंप के माध्यम से 18 से 30आयु के 48 अभ्यर्थियों को चयन किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए रवि कुमार ने बताया कि इस कैंप में चयनित युवतियों को 2 माह का ट्रेनिग देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य सरकार का मुख्य उद्देश है की बेरोजगारी दूर हो इस के लिए कैंप लगाकर चयनित युवा युवतियों को ट्रेनिग संस्था द्वारा दिलवा कर रोजगार उपलब्ध कराना है।

मौके पर जीएस अरविंद मिल्स के प्रतिनिधि जीविका के बीपीएम रवि प्रकाश, क्षेत्र समन्वयक प्रशांत कुमार, सामुदायिक समन्वयक नवीन कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article