दुर्गापूजा के दौरान डीजे संचालक की बैठक में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई – थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान संपूर्ण थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था सामान्य बनाए रखने हेतु थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों के विरुद्ध बी एनएस 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है, साथ ही153/3 के तहत बंधपत्र भी भराया गया है ।

दुर्गापूजा के दौरान डीजे संचालक की बैठक में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई - थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार 2इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के तमाम डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान डीजे का साटा करने अथवा डीजे बजाने पर दंडित करने का सख्त हिदायत दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा की थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बखसा नहीं जाएगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article