भगवानपुर प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले का विधिवत उद्घाटन

DNB Bharat Desk

उद्घाटन एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद, बिहार राज्य कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास,लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने सयुक्त रूप से फीता काट कर किया

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला का बिधिवत उद्घाटन एस डी ओ राकेश कुमार, एस डी पी ओ डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद, बिहार राज्य कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास,लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने सयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

- Sponsored Ads-

उक्त मौके पर एस डी ओ राकेश कुमार ने कहा भगवान कृष्ण सबके तारण हार हैं वे सब का कल्याण करते हैं लेकिन लोगों को अपना कर्तव्य और कर्म के प्रति सजग रहना चाहिए। भगवानपुर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय मेला का जो आयोजन किया गया है वह काफी बेहतर हैं हम सभी लोगों से यही कहेंगे कि मेला को शांति पूर्ण सफल बनाए प्रशासन भी सक्रिय है

भगवानपुर प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले का विधिवत उद्घाटन 2किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो तो प्रशासन को सूचना दे करवाई की जाएगी।हम पिछले बार भी आना चाहे पर समय नही मिल पाया था।वही तेघड़ा डी एस पी डॉक्टर रविंद्र मोहन ने कहा कि भगवानपुर में काफी अच्छा मेला का आयोजन किया गया है।प्रशासन के साथ साथ आप लोगों की भी जिम्मेदारी है की मेला को शांति पूर्ण सफल बनाए आप लोगों के साहियोग की भी जरूरत है।

भगवानपुर प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले का विधिवत उद्घाटन 3उन्होंने कहा मेले में कुछ उपद्रवी भी रहते हैं जो मेला को खराब करने और उपद्रव फैलने का प्रयास करते हैं वैसे लोगों से निवटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। आप लोगों को कोई दिक्कत हो तो डायल 112पर भी फोन कर सूचना दें सकते हैं। लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि कम समय में भगवानपुर में जिस तरह मेला का भव्य आयोजन हो रहा है यह सब भगवान कृष्ण का माया है।

कृष्ण कन्हैया सब के दुखों को समाप्त करते हैं लेकिन उनका उपदेश भी रहता है कि कर्म सबसे बड़ा है अच्छा कर्म करना चाहिए और अच्छे फल की भी इच्छा रखनी चाहिए।वही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि हमे खुशी है कि हमारे प्रखंड में इतना सुंदर आयोजन हो रहा है इस मेला समिति को धन्यवाद देते है.।

मौके पर बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ,सीओ रानू कुमार ,थानाध्यक्ष पवन कुमार, एस आई सुभाष कुमार, उप प्रमुख पंकज कुमार,पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय,कार्यक्रम का संचालन मेला समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा ने किया । इस अवसर पर मेला समिति के बलबीर कुमार,रणधीर वर्मा,संजय यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

Share This Article