बेगूसराय: “नारी शक्ति वंदन अभियान” से सशक्त होगी आधी आबादी, 33% आरक्षण को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

DNB Bharat Desk

भाजपा जिला कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अभियान” व अम्बेडकर जयंती को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के केंद्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ रेखा राम ने  केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अभियान” महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के विशेष सत्र में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रस्ताव एक ऐतिहासिक निर्णय है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।

बेगूसराय: "नारी शक्ति वंदन अभियान" से सशक्त होगी आधी आबादी, 33% आरक्षण को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक निर्णय 2नीति निर्माण और शासन में अधिक अवसर मिलेंगे आधी आबादी के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। इस निर्णय से महिलाओं को नीति निर्माण और शासन में अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आवाज और मजबूत होगी।उन्होंने बताया कि बिहार में पहले से ही पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।

 अब केंद्र सरकार द्वारा संसद और विधानसभा में भी आरक्षण लागू करने से महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़ेगी। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस फैसले को राजनीतिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने वाला बताया।उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और बधाई दी।

वही अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी ढंग से मनाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही दलित बस्तियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

बेगूसराय: "नारी शक्ति वंदन अभियान" से सशक्त होगी आधी आबादी, 33% आरक्षण को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक निर्णय 2विकास कुमार ने कहा कि दलित बस्तियों में आयोजित कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और बाबा साहेब के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।  प्रेस वार्ता में   जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्षसुमित सन्नी,जिला मंत्री शुभम कुमार महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरगम कुमारी,इंद्रा  देवी,  कार्यालय प्रभारी आलोक बंटी सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article