डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर पुर्वी पंचायत के नागेश्वर लहेरी के निधन हो जाने कि खबर से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के माकपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई वे 75 वर्ष के थे। वे आजीवन भाकपाई सदस्य रहे । वे अपने पीछे भरापूरा छोड़ गए हैं।वे पार्टी के वीरपुर अंचल के स्थापना काल वर्ष 1975 से ही आजीवन पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहे।

पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों व लोकतंत्र के महापर्व चुनावों में अच्छे प्रत्यशियों के चयन हेतू बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय लाया।जहां सैकड़ों लोगों ने उनकी अंतिम दर्शन की।उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
उनके निधन पर पार्टी के प्रखंड प्रभारी प्रह्लाद सिंह,अंचल मंत्री सह मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह,मनोज कुमार यादव,अरुण राय,जयजयराम, मिंटू यादव,मो.कमाल,मो.असलम आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट