बरौनी असुरारी में सदानंद का असामयिक चला जाना हमारे जीवन और परिवार की व्यक्तिगत क्षति है – रजनीश कुमार

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखण्ड के नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर – 08 स्थित असुरारी गांव निवासी गोंगू सिंह के उम्र क़रीब 45 वर्षीय पुत्र मृतक सदानंद सिंह के पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन करते हुए स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा असुरारी से सदानंद सिंह का असामयिक चला जाना हमारे जीवन और परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षवि है। इसकी भरपाई नहीं हो पा सकता है।

- Sponsored Ads-

इतना कहते हुए वह फ़फ़क कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि सदानंद हमारे परिवार का एक सदस्य बन कर रहा। हम इसके साथ अपने जीवन का सुख सुख दोनों बिताया है। हम इस दारुण दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हर समय खड़ा रहूंगा। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने कहा कि सदानंद सिंह सौम्य और काफ़ी मिलनसार स्वभाव के थे। वह समाजसेवी के साथ-साथ काफ़ी ऊर्जावान और कर्मठ थे। उनके जाने से हम राजनीतिक एवं समाजसेवियों के लिए अपूर्णीय क्षति है।

बरौनी असुरारी में सदानंद का असामयिक चला जाना हमारे जीवन और परिवार की व्यक्तिगत क्षति है - रजनीश कुमार 2मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता रामनरेश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार, जगदीश सिंह, राममिलन सिंह, संजय कुमार, शोम शर्मा, विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन कर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बरौनी असुरारी में सदानंद का असामयिक चला जाना हमारे जीवन और परिवार की व्यक्तिगत क्षति है - रजनीश कुमार 3वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सदानंद सिंह अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे विधवा पत्नी, एक पुत्री,दो पुत्र मिथुन कुमार एवं सन्नी कुमार के साथ साथ अपने समस्त परिवार को अनाथ बनाकर चला गया। वहीं शोक की ख़बर से समस्त असुरारी गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीं स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Share This Article