बरौनी के पूर्व विधायक शिवदानी सिंह की पत्नी शांति सिंह का निधन, इलाके में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वीरपुर निवासी शिवदानी प्रसाद सिंह की पत्नी शांति सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 

- Sponsored Ads-

वह 85 साल की थी और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। वे अपने पीछे दो पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।

 उनके निधन पर मुखिया प्रतिनिधि व भाकपा के अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह,भाकपा नेत्री व पंसस रीता कुमारी,मुखिया त्रिपुरारी कुमार,पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article