दिवंगत कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट में दिवंगत कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह के द्वादश श्राद्ध कर्म के अवसर पर शुक्रवार संध्या सिमरिया स्थित पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा प्रखंड कांग्रेस कमिटी, बरौनी इकाई के द्वारा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजीव फिरोज ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने कहा कि पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह आजीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करते रहे। उनकी यात्रा यहीं खत्म नहीं होनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

दिवंगत कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि 2इस कारवाँ को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के तमाम लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे चिलचिलाती धूप में भी कांग्रेस का परचम बुलंद करने से पीछे नहीं हटते थे। सिमरिया को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सदैव चिंतित रहते थे। बेगूसराय जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तम बाबू ने कांग्रेस के दधीचि के रूप में सिमरिया के विकास में अहम योगदान दिया। श्रद्धांजलि सभा को बेगूसराय कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष बद्री सिंह, नारायण सिंह, चुनचुन सिंह,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी,

दिवंगत कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि 3वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम अनुग्रह सिंह, बिहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन कुमार, सिमरिया एक के पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, बेगूसराय युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय सचिव केदारनाथ भास्कर, शिक्षक शोभाकांत झा, सिमरिया एक के पूर्व पंसस शत्रुघ्न राय, राजेंद्र राय नेताजी, राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, लक्ष्मणदेव कुमार, मल्हीपुर उत्तरी पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिहट के पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी, कांग्रेस नेता मुकेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

दिवंगत कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि 4श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में आगत अतिथि, ग्रामीण बुद्धिजीवी एवं परिवार के तमाम सदस्यगण ने सिमरिया के पूर्व मुखिया परमानंद सिंह के पुत्र दिवंगत पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा के अंत में उपस्थित तमाम लोगों ने उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनके भाई दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार, कांग्रेस नेता मोहित कुमार, दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार, सनातन सिंह, जयकृष्ण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार उर्फ पिंटू, विनोद बिहारी, प्रियव्रत, वार्ड सदस्य चंदन कुमार सूरज, चंद्रभूषण सिंह, राजीव कुमार, बृज किशोर सिंह, जितेश कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article