सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के खम्हार बभनगामा गांव में बुधवार को एक सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ं उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दी,साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए नम आंखों से सिमरिया घाट के विदा किया।

- Sponsored Ads-

सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 2 मौके पर मौजूद ग्रामीणों समेत बरौनी प्रखंड के उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजन सिंह ने बताया कि बभनगामा निवासी स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शिवम कुमार उर्फ पंचम सीआरपीएफ के जवान थे और वे पंजाब में कार्यरत थे। पंजाब में ड्यूटी के दौरान उक्त जबान को गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। उक्त जवान की मौत हो जाने की खबर मिलते ही परिजनों समेत गांव में मातम् छा गया।

सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 3परिजनों का तो रो रो कर बुरा हाल है। उक्त सीआरपीएफ की जवान अपने पीछे एक 12 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार व 7 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी को पत्नी के भरोसे छोड़ गये हैं। मां और पत्नी की रो रो कर बुरा हाल हो गया।लोग नम् आंखों से पीड़ित परिवार को देख रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article