2.48 करोड़ का फंड हुआ ट्रांसफर, शिलान्यास के बाद पत्थर भी उखाड़ ले गए ‘माननीय’
नेताओं का कड़वा बोल: ‘पैसे लेकर दिया है वोट, तो काम होगा हमारी मर्जी से’- वीरपुर की जनता का गंभीर आरोप
डीएनबी भारत डेस्क
सब का साथ सब का विकास लेकिन वीरपुर को छोड़कर।यह उक्ति अन्य क्षेत्रों के लिए सटीक बैठता हो पर वीरपुर क्षेत्र में वर्ष 2011 से ही विकास कार्यों में बाधक बने हुए हैं जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी। आपकों बताते चलें कि अगर यहां के सांसदों, विधायकों में ज़रा सा भी विकास के लिए दिलों दिमाग में जगह होती तो वर्ष 2011 में वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भूमि अधिग्रहण के लिए 2 करोड़ 48 लाख 58 रूपए आए जो तत्तकालीन जिला पदाधिकारी, सांसद और विधायक जी के षड्यंत्रों से यहां से ट्रान्सफर हो कर अन्य यंत्र ले जाया गया ,

वीरपुर बैधनाथ प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय की चार दिवाली के निर्माण से संबंधित शिलान्यास जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया तो गया लेकिन के महिनों बाद शिलापट को उखाड़ कर लें जाया गया , सांसदों के द्वारा वीरपुर उच्च विद्यालय को माॅडल विधालय बनाए जाने की घोषणा सम्मान समारोह में वर्ष 2011 के सांसद महोदय के द्वारा किए जाने के बाद भी दशकों से इस ओर ध्यान नहीं देना,
वीरपुर में जल जमाव की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एवं उनके अधिनस्थ विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय प्रशासन और बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार जी के द्वारा बार बार अस्थल निरीक्षण के वाद समारोह पूर्वक आधार शिला का अनावरण होने के बाबजूद भी काम नहीं होना पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दोहरी मानसिकता नहीं तो और किया है। ऐसा वीरपुर बाजार के सेकरों व्यवसायीयों समेत वीरपुर पश्चिम और वीरपुर पूर्वी पंचायत के हजारों लोगों का कहना है।
कुछ लोगों ने तो जनप्रतिनिधियों पर यह भी आरोप लगाते हैं कि जब जनप्रतिनिधियों से जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हैं तो जनप्रतिनिधि कहते हैं चुनाव के समय यहां के लोग हम लोगों से वोट देने के लिए लाख का लाख रुपए लिए हैं तो योजनाएं हमारी मर्जी का है। लोगों ने यह भी बताया कि एक सप्ताह पूर्व आई तेज आंधी और बारिश की पानी से अब भी वीरपुर हाॅस्पिटल रोड और वीरपुर इमामबाड़ा चौक से गोला चौक तक झिल बना हुआ है। पंचायत समिति, मुखिया, जिला पार्षद, विधायक, सांसद और प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी कुंभ करणी निंद सोएं हुए हैं।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट