बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत; NH 31 जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार भाई और बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और हंगामा करने लगा। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया।

- Sponsored Ads-

यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 के पास की है। मृत महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि घायल भाई की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नेहा कुमारी अपने माइके नागदह से अपने भाई नीतीश कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर रमजानपुर किसी काम के लिए जा रही थी। इसी दौरान रमजानपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत; NH 31 जाम 2हादसा इतना जबरदस्त था की स्कूटी पर सवार नेहा कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाई नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगा। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और शौक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article