खगड़िया के चौथम में दुस्साहस: एक ही परिवार के 4 लोगों को बंधक बना धारदार हथियार से काटा, महिला की मौत, 3 गंभीर

DNB Bharat Desk

खगड़िया जिला के चौथम में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।  इस घटना में अपराधियों ने एक ही परिवार के चारो लोगो को बंधक बना कर उस पर धारदार हथियार से हमला किया है। इस घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गई है वही एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

जबकि गंभीर रूप से घायल दो का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बताया जाता है की अपराधियों ने पहले घर के लोगो को नशा वाला पेड़ा खिलाकर बेहोश करने की कोशिश की। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के एक निजी नसिंग होम में चल रहा है। जिससे मिलने आज खगड़िया के बिधायक बाबू लाल शौर्य मंत्री संजय पासवान और सांसद राजेश वर्मा पहुंचे। जहाँ उन्होंने भर्ती पीड़ितों और  परिजनों से मुलाक़ात की।

खगड़िया के चौथम में दुस्साहस: एक ही परिवार के 4 लोगों को बंधक बना धारदार हथियार से काटा, महिला की मौत, 3 गंभीर 2इस दौरान जहाँ इस घटना की निंदा की वही उन्होंने बताया की चिराग पासवान को जब इस बात सुचना मिली तो उन्होंने उन्होंने इस पे चिंता जाहिर की और उनलोगो को परिजनों से मिलकर उनका हाल जानने को कहा है। हम लोग परिजनों से मिलने उनके गाँव भी जा रहे।

Share This Article