बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 को राष्ट्रीय उच्च पथ बनाने की घोषणा ठंढे बस्ते में

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-रोसड़ा एस एच 55 को राष्ट्रीय उच्च पथ बनाने की घोषणा की गई। इस घोषणा का लोगों ने दिल से स्वागत किया। परन्तु सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना ठंढे बस्ते में है। जिससे लोगों में असन्तोष व्याप्त है।

- Sponsored Ads-

क्या है योजना

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के व्यस्ततम मार्गों में बेगूसराय-रोसड़ा एस एच 55 मुख्य मार्ग भी शामिल है। इस मुख्य पथ उत्तरी बिहार को नेपाल से जोड़ती है। बेगुसराय जिला मुख्यालय से मंझौल,खोदावंदपुर, रोसड़ा, शिवाजीनगर, बहेड़ी होते हुए यह पथ लौकहा तक जाती है। इस पथ से प्रतिदिन हजारों वाहन का आना जाना होता है। सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल आने जाने के लिए यह पथ उपयुक्त है। लोगों का मानना है कि इस पथ को राष्ट्रीय पथ बनाए जाने से दरभंगा,मधुबनी होकर नेपाल जाने में काफी सहूलियत होगी।

बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 को राष्ट्रीय उच्च पथ बनाने की घोषणा ठंढे बस्ते में 2समय और दूरी की बचत होगी। इस स्टेट हाईवे को अति व्यस्त मार्ग माना जाता है। जिसके कारण इस पथ पर कहीं न कहीं रोज वाहन दुर्घटनाएं होती रहती है। दुर्घटना के कारण साल में लगभग 100 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है। लोगों ने बताया कि यदि इस स्टेट हाइवे को एनएच बना दिया जाए तो दुर्घटना होने की खतरा कम हो जाएगा।

राष्ट्रीय उच्च पथ बनाए जाने से यह सड़क काफी चौड़ी हो जाएगी और वाहनों के आवागमन में सहूलियत होगी। परन्तु बेगूसराय -रोसड़ा एस एच 55 मुख्य पथ को राष्ट्रीय उच्च पथ बनाने की योजना ठंढे बस्ते में चले जाने से लोगों में असन्तोष देखा जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article