नालंदा: हिटवेव से एक बुजुर्ग की मौत, घर से काम करने निकले थे बुजुर्ग, पुलिस मौके पर पहुंची

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

दीपनगर थाना क्षेत्र के वियाबानी इलाके में हीट वेव के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि कैलु रविदास पेशे से मजदूर है और वह रोजाना की तरह घर से मजदूरी के लिए सुबह बाहर निकले थे।पुत्र ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा खंधा में शव होने की सूचना दी गई।

मृतक के शरीर की खाल भी निकल चुकी है।गौरतलब है कि नालंदा में इन दिनों लगातार हिटवेव का असर देखा जा रहा है।हिटवेव के कारण जहां सड़को पर सन्नाटा पसरा रहता है वहीं कम ही लोग सड़को पर नजर आते है।

नालंदा: हिटवेव से एक बुजुर्ग की मौत, घर से काम करने निकले थे बुजुर्ग, पुलिस मौके पर पहुंची 2वही थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया में बुजुर्ग की मौत हिटवेव से हुई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है

Share This Article